सरिया: जलमीनार निर्माण को लेकर मुखिया की भूमिका अहम: मुकुंद

सरिया (गिरिडीह): डीडीसी मुकुंद दास ने कहा है कि जिले में सात हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है और ये तभी संभव होगा, जब अयोग्य लोगों के डाटा की छटनी करते हुए जरुरतमंदों की सूची तैयार की जाए। कहा कि इस कार्य के लिए 10 अगस्त तक ग्राम सभा के माध्यम से पूर्ण करने की बातें कहीं गई हैं। डीडीसी आज अनुमंडल सभागार में आहूत मुखिया उन्मुखी कार्यक्रम के तहत आहूत कार्यशाला में बोल रहे थे।
डीडीसी ने कहा कि राज्य सरकार की जल मीनार योजना भी एक महत्वपूर्ण योजना है। इसे लेकर मुखिया प्रतिनिधियों में कई तरह की भ्रांतियां थी, जिसे दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जितने भी जल मीनार का निर्माण होना है और वह लाभुक समिति द्वारा ही किया जाना है, लेकिन इसमें गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखना है। सरकार द्वारा निर्धारित वैंडरों के माध्यम से सरकार के तय मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग कर जल मीनार का निर्माण होना है। इस मौके पर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल व सरिया, बगोदर व बिरनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित तीनों प्रखंडों के मुखिया ने भाग लिया।
डीडीसी ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि सरकार द्वारा गिरिडीह जिले में 29000 प्रधानमंत्री आवास बनने हैं, जिसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर ही इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कहा कि गिरिडीह जिला अपने लक्ष्य की प्राप्ति करे एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसमें मुखिया की अहम भूमिका रहती है। इस बाबत पंचायतों में लगने वाले एलईडी स्ट्रीट लाइट, पानी टंकी आदि की गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया। मौके पर पीएचडी विभाग के अभियंताओं द्वारा भी जल मीनार निर्माण को लेकर अहम जानकारियों दी गई। इस बाबत मुखिया द्वारा पूछे गए कई सवालों का भी जवाब दिया गया। बैठक में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सुदेश कुमार, सरिया बीडीओ शशि भूषण वर्मा, बिरनी बीडीओ संदीप मद्धेशिया, बगोदर बीडीओ रविंद्र कुमार, स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के कनीय अभियंता सचिंद्र मोहन झा, डीपीएम श्रीकांत, मुखिया श्याम सुंदर वर्मा, बालगोविंद मंडल, मनोज गुप्ता, देवनाथ राणा, शशि भूषण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]

