बेंगाबाद में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी, 16 जनवरी को प्रखंड सम्मेलन

बेंगाबाद में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा जन समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू की गई है। 16 जनवरी को महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर प्रखंड सम्मेलन आयोजित होगा।

गिरिडीह : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में समूचे बेंगाबाद प्रखंड में एक जन अभियान शुरू कर 16 जनवरी को कॉमरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस के अवसर पर पार्टी का पहला प्रखंड सम्मेलन आयोजित करते हुए जनता के मुद्दों पर जन संघर्ष शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान अभियान चला कर लोगों से उस दिन बेंगाबाद पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सोनबाद तुरी टोला में एक बैठक की गई, जहां मुख्य रूप से स्थानीय पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव उपस्थित हुए। उन्होंने जनता की मौजूदा विभिन्न समस्याओं सहित देश एवं राज्य की राजनीति एवं सरकारों द्वारा जनता के ऊपर थोपी जा रही कई जन विरोधी नीतियों पर चर्चा की। कहा कि, कुल मिलाकर केंद्र तथा राज्य सरकारें जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। सरकार में शामिल पार्टियों का एकमात्र मकसद है, गरीबों का वोट किसी भी तरह हथिया लेना। लेकिन इससे जनता का भला होने वाला नहीं है। जनता को अपने सवालों पर संगठन बनाकर राजनीति करनी होगी। यही अंतिम विकल्प है।

वहीं, बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपने सवालों तथा मौजूदा बदहाल अवस्था के लिए विभिन्न सरकारों और उनकी गलत नीतियों को जिम्मेवार ठहराया तथा महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर उनके बताए रास्ते चलने और संघर्ष शुरू करने का निर्णय लिया। 16 जनवरी के पहले गांव में सदस्यता अभियान चलाने तथा जन संघर्ष कोष इकट्ठा करते हुए बढ़-चढ़कर बेंगाबाद के कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया। 

बैठक की अगवाई शंभू तुरी, अशोक कुमार तुरी तथा दिनेश राय ने की। वहीं मुख्य रूप से कामेश्वर तुरी, दुखी तुरी, गोपाल तुरी, गुलाब तुरी, सुभाष तुरी, मुन्ना तुरी, वीरेंद्र तुरी, सुदामा डोम, देवकी डोम, विजय डोम, उदय डोम, मंटू तुरी, बबलू तुरी, गुलटन तुरी, मंगर तुरी, जोधन तुरी, बंडा तुरी, सुखदेव तुरी, जगदेव डोम तथा अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More