आजसू प्रमुख ने कहा, आंदोलन की हर लड़ाई में सबसे आगे रहे रामदास सोरेन
2-1024x614.jpeg)
रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने मजदूरों और विस्थापितों की आवाज बनकर सदैव अग्रिम पंक्ति में संघर्षरत रहे. उन्होंने झारखंड आंदोलन में एक सच्चे योद्धा की भूमिका निभाई. महतो ने कहा कि रामदास सोरेन ने महत्वाकांक्षा से दूर रहकर जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया था.
झारखंडी जनता के हक के लिए लड़े रामदास सोरेन : प्रवीण प्रभाकर
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि रामदास सोरेन का जाना उस पीढ़ी का एक पाया खिसक जाना है, जिसने झारखंडी जनता के हक और सम्मान की लड़ाई को मूलमंत्र बनाया था. वह मंत्री पद की दौड़ में नहीं बल्कि जनकल्याण में तत्पर दिखते थे.
विस्थापितों और मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहे रामदास सोरेन : डॉ भगत
रांची: आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के चले जाने पर आदिवासी जनता के लिए आवाज उठाने वाला चला गया. वह जीवन भर विस्थापितों और मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे. मंत्री बनने के बाद भी सादगी कम नहीं हुई थी.




