साहिबगंज में सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी मतगणना

साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की जाएगी। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने दी। मतगणना लोहंडा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी।

साहिबगंज : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की मतगणना का समय तय कर दिया है। 27 फरवरी को होनेवाली मतगणना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 28 फरवरी को फिर सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मतगणना का समय भले ही निर्धारित है, लेकिन पेटी में पड़े मतों की गणना पूरी होने पर प्रक्रिया रोकी जाएगी।

उदाहरण के लिए, यदि शाम सात बजे किसी पेटी को खोलकर गिनती शुरू की जाती है, तो उसके समाप्त होने तक काम चलता रहेगा। जब तक उस पेटी के सभी मतों की गिनती पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक राउंड समाप्त नहीं माना जाएगा। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष), नगर परिषद साहिबगंज सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने दी। मतगणना लोहंडा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी, जहां साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल और बरहरवा नगर पंचायत का स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।  

 उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल में 10-10 टेबल होंगे। प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया में पहले मतपत्रों को छांटकर अलग-अलग बंडल बनाया जाएगा, फिर गिनती शुरू होगी। प्रत्येक राउंड के बाद एक या दो वार्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

मतगणना में लगभग 150 कर्मियों को लगाया जाएगा। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

 

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More