हजारीबाग में मोबाइल छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक बरामद की गई। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
हजारीबाग : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन और एक क्लासिक बुलेट बाइक बरामद की है। मामला विष्णुगढ़ थाना( कांड संख्या 113/25) के तहत थाना में मामला दर्ज है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विष्णुगढ़ इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में गौतम कुमार उर्फ पप्पू (21) और सनी कुमार (22) शामिल हैं। दोनों आरोपितों के पास से चोरी की मोबाइल फोन और बुलेट बरामद की गई है। छापेमारी दल में जलाल मुंडा थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन सहित कई शामिल थे।

