मंत्री पद संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार रिम्स पहुंचे बन्ना गुप्ता

रांची: पदभार संभालने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को पहली बार रिम्स पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने रिम्स परिसर में इमरजेंसी सुविधा, ट्रॉमा सेंटर, पिंक वर्ल्ड आदि की निरीक्षण की। इस दौरान रिम्स के निदेशक डॉ. डीके सिंह, अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप व अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
इससे पूर्व रिम्स आने पर बन्ना गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया, जिसके बाद वे रिम्स के प्रशासनिक भवन में अपने नए कार्यालय में बैठे। इस दौरान रिम्स के निदेशक ने मंत्री को वहां की गतिविधियों से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने प्रशासनिक भवन के कांफ्रेंस हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ मुलाकात की। आपको बता दें कि रिम्स में लंबे समय से कई काम लंबित हैं, जिनके स्वास्थ्य मंत्री के आ जाने से जल्द होने की उम्मीद है।




