ब्रिटिश पीएम आक्सीजन सपोर्ट पर हैं, न कि वेंटीलेटर पर : ब्रिटिश मंत्री

लंदन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन आक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं न कि वेंटीलेट पर. न्यूज एजेंसी एएफपी ने ब्रिटिश सरकार के हवाले से यह खबर दी है. ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री माइकल गाॅब ने कहा है कि उन्हें वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि उन्हें आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

55 वर्षीय ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन को संत थाॅमस अस्पताल में रविवार को उनका कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आने के बाद भर्ती कराया गया. 27 मार्च को वे स्वयं इस बीमारी को लेकर अपने फ्लैट में आइसोलेटेड हो गए थे.

उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आइसीयू में रखा गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई वैश्विक नेताओं ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More