मेहनत को मिला सम्मान, महिलाएं हुई गदगद

By: Samridhjharkhand@gmail.com
रांची: मारवाड़ी महिला मंच द्वारा लगाये गए बसंत मेले के तीसरे यानी समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंच की महिलओं के साथ साथ स्टॉल पर बैठी व्यवसायी महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
सम्मानित महिलाओं ने कहा मेहनत को मिला सम्मान:
बेस्ट सेल्सवीमेनशीप के लिए शिखा कुमारी (रांची), बेस्ट हैण्डीक्राफ्ट पुनीत अग्रवाल (रानीगंज), बेस्ट डिस्प्लएड के लिए हेमा अग्रवाल(रांची) और बेस्ट एक्सिबिट्स खुशबू मित्तल को दिया गया।
अग्रवाल सम्मलेन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के हाथों से व्यवसाई महिलाओं को मोमेंटों देकर समान्नित किया गया। साथ ही मंच की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें सवोच्च शिखर सम्मान गीता डालमिया, राधा कृष्ण जन्मोत्सव एवं उत्कृष्ट सहयोग के नयना मोर, रामनवमी झांकी का स्वागत के लिए अन्नू पोद्दार, उत्कृष्ट सह सचिव रीना सुरेका, उत्कृष्ट कोषाध्यक्ष मन्जू लोहिया, सर्वोंकृष्ट संजोजिका बबिता नर्सरिया, उत्कृष्ट संजोजिका रीता केडिया, मीणा अग्रवाल, उर्मिला, लक्ष्मी, ललिता नरसरिया को दिया गया। सम्मानित महिलाओं के चेहरे में एक अजब की ऊर्जा झलक रही है।
वही मंच की रूपा अग्रवाल बनी राष्ट्रिय उपाध्यक्ष:
मंच की प्रांतीय अध्यक्ष रूपा अग्रवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसपर मंच की सदस्यों ने कहा की हमें बहुत गर्व है कि रांची शाखा को यह अवसर देखने को मिला। वही प्रादेशिक उपाध्यक्ष गीता डालमिया, रांची शाखा की अध्यक्ष मंजू केडिया, सचिव रीना सुरेका, कोषाध्यक्ष मंजू लोहिया, उपाध्यक्ष अन्नू पोद्दार बिना मोदी, सह सचिव बबिता नरसरिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष् पूर्णिमा, बीणा, सरिता, लक्ष्मी, मिना, रेखा, नैना, मंजू गडोडिया, रीता, बिद्या, मंजू मुरारका को बनाया गया।


