बनियापसार और फुलझींझरी में झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक, बूथ कमेटियों का हुआ गठन

पाकुड़िया: बनियापसार और फुलझींझरी पंचायत के पंचायत अध्यक्षओं के अध्यक्षता में पंचायत के भालूकचुंवा, सिंदरीसोल और सालगाडीह आदि गांवो में पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जहाँ बैठक में पर्यवेक्षक के रूप मे अशोक भगत, लालबाबु अंसारी,शामिल हुए। बूथ समिति के गठन की कार्यवाही पर्यावेक्षक के देख-रेख में सम्पन्न हुई। साथ ही साथ BLO-2 और जनगणना के बारे मे पर्यावेक्षकों ने बुथ कमेटी को जानकारी दी। वही बैठक में पंचायत अध्यक्ष/सचिव अरविन्द टुडू. अजीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्त्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

