कुरमी विकास मोर्चा की बैठक समपन्न

रांची। कुरमी विकास मोर्चा द्वारा बुधवार को कचहरी स्थित होटल गंगा आश्रम में बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो, केंद्रीय उपाध्याक्ष राजेश महतो, जिला सचिव संजय लाल महतो, ओम प्रकाश महतो एवं राजकुमार महतो ने संयुक्त रूप से की। बैठक में कुरमी महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मोर्चा आगामी 28 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में महारैली आयोजित करने जा रहा है। महारैली को सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। वही ग्राम स्तर पर कमेटी को बनाने पर काम किया जा रहा है, जो एक माह में पूरी कर ली जाएगी। रैली के माध्यम से कुरमी जाति को अनुसूचित जाति को सूचिबद्ध करने, संवैधानिक अधिकार सहित अन्य मांगों को उठया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मोर्चा द्वारा एक सौ से अधिक सभा की जाएगी। साथ ही रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More