आइपीएल मैच देखने के बाद लगाई फांसी

बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार देर रात पड़ोसी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मौके पर सूचना पाकर पहुंची लोकल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम शुभम कुमार (23) है। वह अपने पड़ोसी मुनिलाल के घर पर सोया था, लेकिन मुनि एक शादी समारोह में अपने गांव गया हुआ है। घर की देखभाल करने के उद्देश्य से उसने अपने दोस्त शुभम को चाभी देकर गया था। इसी के बाद रात उसने आईपीएल मैच देखा फिर फांसी में झूलकर जान दे दी। [URIS id=8357]
सुबह 8 बजे तक शुभम नहीं उठा, तो उसके परिजन उसे बुलाने के लिए पड़ोसी के घर पहुंचे। बाहर से दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अंततः परिजनों ने दरवाजा खोला, तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है। बताया जाता है कि मजदूरी करने वाला शुभम सट्टेबाजी भी करता था, आशंका जतायी जा रही है कि रात को आइपीएल के फाइनल मैच में रुपये गंवाने की वजह से उसने इस प्रकार का कदम उठाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुट गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More