Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई

लोहरदगा: थाना क्षेत्र भड़गांव पंचायत अंतर्गत भड़गांव सरनाटोली निवासी सुन्दर उरांव का पुत्र भारतीय सेना का जवान दिलीप उरांव का पंजाब के भटिंडा में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वही रविवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव भड़गांव सरना टोली पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजन व ग्रामीणों द्वारा नम आंखों से वीर शाहिद दिलीप उरांव को अंतिम विदाई दिया गया. उसे पूर्व शाहिद जवान दिलीप उरांव का पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज से ही गांव के युवाओं ने पार्थिव को गांव तक लाने के लिए पहुंचे हुए थे.
शव को लाने के दौरान जगह जगह पर लोगों ने नम आंखों से अंतिम सलामी दिया. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद जवान के यात्रा में शामिल हुए. शाहिद के घर के आंगन में उपस्थित लोगों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. पार्थिव शरीर के साथ आये सेना के सूबेदार गोपाल मुंडा नद बताया कि दिलीप उराँव की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने के कारण पंजाब राज्य के भटिंडा में हो गया.वही मां और परिजनों का दहाड़ सुनकर लोगों का कलेजा फटा जा रही था.
गांव में घर के आंगन में पूरा गांव एकत्र होकर शहीद का पार्थिव शरीर आने का इंतजार आंखों ही आंखों में रात भर करते रहे और जब भोर हुई तो परिजनों की नजरे उदास मन से द्वार की ओर टकटकी लगाए ताकती नजर आ रही थी. शाहिद जवान की मां कह रही थी. मेरा बेटा दिलीप को जवान दूध का कर्ज और माटी का कर्ज अदा किया जिस पर हम सभी को गौरव है. और अपना देश का बेटा होने का फर्ज अदा कर दिया जैसे ही शहीद का गांव सरना टोली पार्थिव शरीर पहुंचा पूरे गांव के लोग शहीद का एक झलक पाने के लिए बेचैन थे.
वही शाहिद जवान का शव यात्रा में बाधाएं उत्पन्न न जिसके लिये सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर गस्ती दल यात्रा के साथ साथ पैतृक गांव तक पहुंची वीर जवान दिलीप उरांव का दो पुत्री व एक पुत्र है.जो अपने पिता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए परन्तु बच्चों का आंख पिता को निहार रहा था.जैसे ही अंतिम संस्कार के लिये ले जाने के समय परिवार व गांव के लोगो ने अर्थी को कांधा दिया सब का मन रो पड़ा था.जिसे अश्रुपूरित नयनों से वीर शहीद जवान को अंतिम विदाई दिया गया.
अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सरना टोली में सूबेदार गोपाल मुंडा, नायब सूबेदार अनिल भगत, छोटेलाल हवलदार ए के पांडेय के अलावे अर्जुन यादव, समीर सिंह, सर्वजीत कुमार, सुशांत कुमार, सुमित कुँवर परमानंद कुमार, ठाकरे कल्पेश, पवार रोहित एवं अन्य जवानो द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुष्पार्चन कर सलामी दिया गया. साथ ही संसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की एवं भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो के साथ सैनिक ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर टी साहू कैप्टन सहदेव भगत सूबेदार प्रवीण कुमार साहू के साथ अन्य पूर्व सैनिक व जन प्रतिनिधि तथा गन्य मान्य लोग शामिल थे.


