मोटरसाइकिल सहित पांच लाख जलकर हुई राख

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड


हज़ारीबाग(झारखण्ड): बरही थानां क्षेत्र अंतर्गत बरसोत जीटी रोड के पास चतरा जिला के म्यूरहंड थाना अंतर्गत शैवाल कर्मा निवासी वारिश अंसारी पिता बसारत मिया की एचीवर मोटरसाइकिल न0 JH 13 E 6523 जलकर खाक हो गई। पीड़ित वारिस अंसारी ने बताया कि बैग में रखे पांच लाख के जेवर भी जल गए।जबकि बाइक सवार वारिस अंसारी व उनकी पत्नी सम्मा प्रवीण बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी अपने पैतृक निवास शैवाल से ससुराल कतरास जा रहा था। बाइक के दोनों ओर भारी बैग लटक रहा था। साइलेंसर के तापक्रम के कारण बैग में आग लग गया, आग बाइक को पकड़ लिया। बरसोत के स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी बरही पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर एएसआई अनिल सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचकर आग को बुझाने में मदद किया।

मौके पर दिनेश भुइयां, बाबूलाल रविदास, श्याम सिंह, प्रदीप बक्शी, विष्णुधरी प्रसाद, सिकंदर सिंह,रोहित पांडे, दारा सिंह, विश्वनाथ सिंह, रणवीर सिंह, बैजनाथ यादव, दीदार खलीफा, दिलीप रवि, गौतम पांडेय के अलावे कई ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More