Koderma News: न्यू गिरिडीह रेल लाइन के रेलवे ब्रिज पर मिला बिहार के युवक का शव

कोडरमा बाजार क्षेत्र का जयनगर रोड ब्रिज।

कोडरमा: न्यू गिरिडीह रेल लाइन के कोडरमा बाजार स्थित जयनगर रोड के समीप रेलवे ब्रिज पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोग रेलवे ब्रिज की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ कोडरमा को दी।

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और कोडरमा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष), पिता राजेंद्र यादव, निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More