Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
1-1024x614.jpeg)
कोडरमा: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें सदस्यों की रायशुमारी के पश्चात जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। मंथन व चर्चा के बाद सदस्यों ने कृष्णा सिंह घटवार पर पूर्ण विश्वास जताते हुए फिर से उन्हें अध्यछ चुना। संघ के अन्य पदाधिकारियों में राजकिशोर सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
अन्य पदाधिकारियों में संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा एवं मोंटी शर्मा संरक्षक अरविंद साव कोषाध्यक्ष लालजीत मेहता सह कोषाध्यक्ष इस्लाम खान सक्रिय सदस्य राजेश मेहता राजू मेहता संजय यादव को चुना गया। सभी चुने गये पदाधिकारियों ने ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ से जुडे लोगों को भरोसा दिलाया की संगठन की मजबूती के साथ साथ ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर हमेशा कार्य करेंगे।
मौके पर अध्यछ कृष्णा सिंह ने कहा की इलाके में रोजगार समाप्ति की ओर है। इस स्थिति में अबरख व्यापार को जिंदा करना स्थानीय बेरोजगारों के हाथों में रोजगार उप्लब्ध कराने के जैसा है। संघ इसके लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगा।


