Koderma News : शिव चर्चा महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मलाई होली मिलन समारोह

कोडरमा : शिव चर्चा महिला मंडल समिति बजरंग नगर की ओर से महादेव नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली मिलन समारोह में महिलाओं ने अबीर गुलाल और पारंपरिक गीतों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला समूह द्वारा फूलों और गुलालों से होली खेलने की परंपरा देखने को मिली। जहां महिलाओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल से सराबोर किया। गुरुवार को शिव चर्चा महिला समिति की महिलाएं बजरंग नगर स्थित महादेव मंदिर में एकत्रित हुई।
यहां सभी ने सबसे पहले एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद होली के गीतों पर जमकर थिरकी। शिव चर्चा महिला समिति की सुधा देवी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और समरसता का त्यौहार है। होली मिलन से समाज में समरसता का संदेश जाता है।जिससे ऊच नीच व छोटे और बड़े का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही कुटुंब प्रबोधन के लिए कार्य करने को कहा।
इस मौके पर नीलू वर्मा, अनुपा देवी, अनु देवी, द्रौपदी देवी, शोभा देवी,अंजनी, सुनीता, कविता देवी, ममता देवी, शोभा देवी, अंजू देवी, शांति देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी देवी, सविता देवी, सुलेखा देवी, प्रेमलता देवी, मंजीता देवी, राखी देवी, पुष्पा देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी, पूजा देवी सहित महिला समिति की दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।


