Koderma News: वाटर एटीएम की घेराबंदी हटाने पर उठे सवाल, आरके बसंत ने जताया रोष

कोडरमा: सूचना अधिकार मंच के सचिव आर के बसंत ने लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने हेतु लगाए गए वाटर एटीएम के एक तरफ खराब हो जाने पर प्रशासन की उपेक्षा पर सवाल खड़े किये हैं। वहीं अधिवक्ता संघ कोडरमा के परिसर में पूर्व में लगे वाटर एटीएम से छेड़छाड़ कर इसकी घेराबंदी को कटवा कर हटा देने पर रोष प्रकट किया है।
घेराबंदी हटवा देने से वाटर एटीएम असुरक्षित हो गया है। उन्होनें एक बयान जारी कर कहा है की यह कभी भी यह खराब हो सकता है। जिसके भुक्तभोगी कोर्ट आने वाले होंगे। उन्होनें कहा है की पता नहीं किस मानसिकता से वशीभूत होकर अधिवक्ता परिसर में लगे वाटर एटीएम को गैरकानूनी तरीके से छेड़छाड़ किया गया है। बिना प्रशासन की अनुमति के ऐसा करना अनुचित है।
बसंत ने इस विषय में उप विकास आयुक्त एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराते हुए इसे संज्ञान में लेने एवं इसे सुरक्षित कर पूर्व स्थिति बहाल करने की मांग की है।


