Koderma News: रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम ने रोटरी कोडरमा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कोडरमा: सेवा क्षेत्र में सदस्यों की 100% सहभागिता से क्लब बनने एवं इंटरेक्ट क्लब बनाने पर मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम तमिलनाडु एवं नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग धनबाद के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर कोडरमा रोटरी के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मुरूगनंदम के द्वारा मोमेंटो संयुक्त रूप से असिस्टेंट गवर्नर जोन 9 अमित कुमार रोटरी कोडरमा अध्यक्ष नवीन आर्य जोनल प्रभारी संगीता शर्मा जोनल पब्लिक इमेज प्रभारी नवीन जैन जोनल टेक ऑफिसर सिमरनजीत सिंह धर्मेंद्र प्रसाद अनिल खाटू वाला ने प्राप्त किया।
असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार एवं रोटरी अध्यक्ष नवीन आर्य ने कहा कि रोटरी कोडरमा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। सम्मान से और अधिक कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। पूरे बिहार झारखंड से रोटरी 3250 के 114 क्लब के सैकड़ो रोटरी क्लब के प्रतिनिधि ने इसमें भाग लिया। मुख्य अतिथि ने क्रिएट लास्टिंग इंपैक्ट विषय पर अपना मार्गदर्शन दिया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने उठे सबके कदम विषय पर अपना प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। और रोटरी को सेवा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने का प्रण लिया। पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका सुरेश जैन कैलाश चौधरी कुमार पुजारा जय कुमार गंगवाल संतोष कुमार सिन्हा राजेंद्र मोदी अजय अग्रवाल आदि पदाधिकारी ने धनबाद में मिली इस उपलब्धि पर रोटरी कोडरमा की प्रशंसा की।


