Koderma News: सीपीएस स्कूल में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस, किया शिक्षकों को सम्मानित

कोडरमा: असनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रबंधक तौफीक हुसैन प्राचार्य हिना कौसर, इंचार्ज शाइस्ता शेख, शिवम यादव, बॉबी रजक, राज कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुमार, हर्ष कुमार, रेनू शाह, रचना सिन्हा, खुशी सिंह, अंजली कुमारी, मेघा कुमारी, वीना गोस्वामी, सोनाली कुमारी, नाहिद प्रवीण, रिंकी कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहायक कर्मियों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा रिमी कुमारी एवं राजवीर कुमार ने मुख्य रूप से किया। वही विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा एवं शिक्षक दिवस पर आधारित नाटक, नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों के प्रस्तुति सभी शिक्षकों के जीवनी से जुड़ी थी ।
विद्यालय प्रबंधक तौफीक हुसैन ने बच्चों के बीच शिक्षक दिवस के बारे में विशेषकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी एवं उनके उद्देश्यों बताया । उन्होंने यह भी बताया कि पूरी दुनिया में यह दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है परंतु भारत में 5 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए और शिक्षकों ने बच्चों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


