Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता

कोडरमा : झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। पार्थ ने इस परीक्षा में 99.87 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर इस सफलता को हासिल किया है। पार्थ को भौतिकी में 98.56, रसायन शास्त्र में 99.98 एवं गणित में 99.75 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है। झुमरी तिलैया के रहने वाले राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अनिता अग्रवाल के पुत्र पार्थ अग्रवाल अभी बारहवीं को परीक्षा में शामिल हो रहे है।
पार्थ के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि पार्थ की सफलता से विद्यालय का नाम रौशन हुआ है। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि पार्थ एवं विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं लगन से ये सफलता हासिल हुई है। पार्थ के इस शानदार सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार ने पार्थ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


