Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल स्कूल अवार्ड, निदेशिका संगीता शर्मा बनीं सर्वश्रेष्ठ एडुप्रेन्योर

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल को रचनात्मकता और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एडुप्रेन्योर का खिताब भी मिला।

कोडरमा : झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने एक और गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल को रचनात्मकता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्लोबल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही विद्यालय की निदेशिका  संगीता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एडुप्रेन्योर (शिक्षा उद्यमी) के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब हो की एडुप्रेन्योर पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं शिक्षा को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए नए तरीके और तकनीक विकसित करने ले लिए दिया जाता है।  नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जॉर्जिया के राजदूत  वख्तांग जोशविली द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य  गुरु चरण वर्मा ने ग्रहण किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कनाडा, जॉर्जिया, वियतनाम, पोलैंड, जापान सहित कुल 25 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त कर वे अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह सम्मान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवीन एवं रचनात्मक प्रयोग करता रहेगा। वहीं विद्यालय की निदेशिका  संगीता शर्मा ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों और छात्रों के सतत प्रयासों का परिणाम है तथा आने वाले समय में भी मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार के सभी सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। विद्यालय को मिली इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More