Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर सिटीजन डे पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

कोडरमा : बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह में सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के निदेशक ओपी राय एवं वरिष्ठ शिक्षक कालीदास घोष तथा विनोद सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उनके जीवन के अनुभवों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविता प्रस्तुतियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने विद्यार्थियों को बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
उनके अनुभव, संस्कार और जीवन-मूल्य नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होते हैं। विद्यार्थियों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे अपने घर एवं आसपास के वरिष्ठ नागरिकों का सदैव सम्मान करेंगे, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे तथा उन्हें समय और स्नेह देंगे। कार्यक्रम संयोजिका लक्ष्मी कुमारी ने कही कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं सेवा का संकल्प लेते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन केदार साव ने किया। मौके पर तबराक अंसारी इंद्रमणि कुमारी अभय कुमार शिवम सिंह सुजीत कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।


