Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने फाइनल मैच में ग्रिजली विद्यालय को 19 पॉइंट से हराकर कबड्डी में किया अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, “जो पानी से नहाता है वह लिबास बदलता है और जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है। वहीं इस जीत का श्रेय “विद्यालय के कोच अमित कुमार और छात्राओं को देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा, “यह छात्राओं के लगन, परिश्रम और विद्यालय के कोच के संयुक्त मेहनत का परिणाम है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, हमें धैर्य पूर्वक रहकर सही समय का इंतजार करना चाहिए।”और आज यह कीर्तिमान स्थापित कर हमारे विद्यालय के खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया कि उन्हें सही समय और सही मौके का पूरा ज्ञान है।
सम्मानित खिलाड़ी: सोनाक्षी कुमारी, निधि रानी, अनामिका राज, रचिता राज, ऋषु कुमारी, अंजली कुमारी, मानशी कुमारी, चार्वी पांडेय, रित्विका गुप्ता, अंशिका बरुआवे और आशी कुमारी। सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया लीग 2026 के लिए हो गया है। विद्यालय में एक विशेष सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


