Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा

कोडरमा: सतगावाँ प्रखंड के नासरगंज चौक पर स्थित आजीविका दीदी कैफ़े आज स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है। कैफ़े के संचालक पप्पू पंडित ने पिछले पाँच वर्षों में मेहनत और ईमानदारी से इस छोटे से ढाबे को इलाके का जायके की पसंद का अहम स्थान बना दिया है।
लाल रंग की कोका-कोला और स्प्राइट की बोर्डिंग वाले इस कैफ़े में सुबह से शाम तक स्थानीय लोग चाय-नाश्ता, समोसा, पकौड़ा और अन्य व्यंजनों का आनंद लेते नजर आते हैं। प्लास्टिक की कुर्सियों और साधारण टेबल पर बैठे ग्राहक कैफ़े के माहौल और स्वादिष्ट खाने की तारीफ करते नहीं थकते। पप्पू पंडित की मेहनत और ग्राहकों के प्रति उनका व्यवहार ही इस लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाँच साल पहले यह कैफ़े सामान्य था, लेकिन पप्पू पंडित की लगन और स्वच्छता पर ध्यान देने की वजह से आज यह सतगावाँ प्रखंड के लोगों का पसंदीदा ठिकाना बन गया है। यहाँ न सिर्फ स्वादिष्ट नास्ता मिलता है, बल्कि किफायती दाम और अच्छा व्यवहार भी लोगों को बार-बार खींच लाता है।
कैफ़े के बाहर खड़ी बाइक और बैठे हुए लोग इस बात की गवाही देते हैं कि आजीविका दीदी कैफ़े अब सिर्फ एक ढाबा नहीं, बल्कि सतगावाँ के सामाजिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। पप्पू पंडित की यह सफलता स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसायियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। मेहनत रंग लाया। यहां के युवाओं के लिये यह प्रेरणा का प्रयाय बन गया है।


