Koderma News: भारत श्रेष्ठ भारत में कैडेट्स ने जाना 26 /11 की बहादुरी की दास्ता – कर्नल संजय कंडवाल ने किया प्रेरित

कोडरमा में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नेशनल कैंप "एक भारत श्रेष्ठ भारत - 1/25" के नौवें दिन विभिन्न राज्यों से आए 601 कैडेट ने शारीरिक प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में कर्नल संजय कंडवाल सेना मेडल ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के अनुभव साझा करते हुए मोटिवेशनल स्पीच दी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम, वॉलीबॉल, खो-खो, ग्रुप डांस, सोलो सॉन्ग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। शिविर के सफल संचालन में कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल सहित कई एनसीसी अधिकारी और स्टाफ ने योगदान दिया।

कोडरमा: बिहार एंड झारखंड निदेशालय के तत्वाधान में हजारीबाग ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस. गोपीकृष्णन के मार्गदर्शन में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के कुशल नेतृत्व में सैनिक स्कूल तिलैया के प्रांगण में चल रहे 12 दिवसीय नेशनल कैंप एक भारत श्रेष्ठ भारत – 1/25 के नौवे दिन भारत के विभिन्न राज्यों के अंतर्गत आंध्र प्रदेश तेलंगाना पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड से 601 एनसीसी कैडेट ने सुबह की शुरुआत अत्यंत जोश और उत्साह के साथ शारीरिक प्रशिक्षण से की इसके पश्चात कैडेट ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

वही आज के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा ” राष्ट्र पहले स्वयं बाद में” 36 झारखंड बटालियन धनबाद से आए कर्नल संजय कंडवाल सेना मेडल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत एनसीसी कैडेट को प्रेरणादायक मोटिवेशनल स्पीच दिया उन्होंने 26/11 ताज होटल ओबेरॉय होटल और नरीमन हाउस पर हुए। आतंकी हमले की विस्तार से चर्चा की बताया कि कैसे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स ने तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए बंधकों को छुड़ाया और सभी आतंकवादियों का सफाया किया 36 बटालियन के कर्नल संजय कंडवाल ने जो 26 /11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियान के हिस्सा बने इसके तहत अदम्य साहस और कर्तव्य प्रायनता का सफल प्रदर्शन करने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल (glentri award) से करनल संजय कंडवाल सम्मानित किए गए। इन्होंने विभिन्न राज्यों से आये एनसीसी कैडेट को  26 / 11 ब्लैक टॉरनेडो के तहत होटल ताज में शहीदों की वीरता और बलिदान तथा पूरे ऑपरेशन में आई चुनौतियों के बारे में एनसीसी छात्रों को अत्यंत प्रेरणादायक प्रस्तुति प्रस्तुत की जो की एनसीसी छात्रों एवं देशवासियों के लिए गर्व की बात है। 45 झारखंड बटालियन के कमान अधिकारी विजय कुमार सेना मेडल ने 36 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संजय कंडवाल सेना मेडल को मोमेंटो तो देकर सम्मानित किया 26 /11 ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया।

इसके पश्चात सेकंड ऑफिसर सा कल्चरल कोऑर्डिनेटर अभिजीत आनंद थर्ड ऑफिसर नवीन चौधरी एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट एलिस मिंज के द्वारा नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम प्रतियोगिता कराया गया। इसके अतिरिक्त इंटर ग्रुप वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। वही कल्चरल कोऑर्डिनेटर अभिजीत आनंद गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा एवं अन्य राज्यों से आए गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर एवं 9 एनसीसी ऑफिसर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रुप डांस ग्रुप सोंग सोलो डांस सोलो सोंग पोस्टर मेकिंग रंगोली प्रतियोगिता की तैयारी पूरी तनमैयता के साथ कराई जा रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय शिविर के सफल आयोजन में शामिल शिविर के नोडल ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर, अरविंद कुमार, सूबेदार ए एन ठाकुर, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार चंपा मुरमुर, सूबेदार रविंद्र, हेंब्रम सूबेदार, चंद्रहास सूबेदार, जतरू तिर्की, नायब सूबेदार, घसीटाराम सेना, मेडल हवलदार, दीपक महतो, हवलदार रितेश, हवलदार ईमेल बारा, हवलदार जगन्नाथ, अप हवलदार विकास कुमार सिंह, हवलदार अजीत कुमार, प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक राजनीतिक कुमार, सहायक सोहित कुमार सिंह, राष्ट्रीय शिविर के सफल आयोजन अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More