Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन

कोडरमा: चंदवारा प्रखंड कार्यालय में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन विधायक बरही विधानसभा क्षेत्र मनोज यादव, उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद सदस्य नीतू यादव एवं अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में ही जनप्रतिनिधि कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित, अंचल अधिकारी अशोक भारती सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

