Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
-1024x614.jpeg)
कोडरमा के सतगावां स्थित ईटाय पंचायत के मौजा रसीला में बीती रात हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाते हुए फसलों को नष्ट कर दिया और एक मवेशी को मार डाला। घटना के बाद से किसानों और ग्रामीणों में गहरा दहशत का माहौल है और वे वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सतगावां: सतगावां प्रखंड के ईटाय पंचायत स्थित मौजा रसीला में बीति रात्रि की घटना में हाथियों का उत्पात हुया। कई किसानों का फसल नष्ट कर दिया। किसानों में दहशत का महौल है। बताया जाता है कि ग्राम मर चोई निवासी सुधीर पांडे के एक मवेशी को हाथियों ने अपनी चपेट में लिया जिसकी मृत्यु हो गई।
वही मवेशी रहने वाले घर को भी उजाड़ दिया। धान की फैसल एवं हरीभरी सब्जियों को बर्बाद कर दिया। जिससे फसल का काफी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि प्रमोद सिंह एवं बिनोद यादव के धान एवं सब्जी को बर्बाद कर दिया। बहुत सारी फसलों को भी नष्ट कर दिया और अभी फिलहाल जंगल की ओर चला गया। हाथी सक्रिय होकर रात्रि मे आते हैं और किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसान पूरी तरह भयभीत हैं। अब देखना है वन विभाग के पदाधिकारी के द्रारा क्या कार्रवाई होती है।


