koderma News: जिले में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जेल में आने वाला हर बंदी अपराधी नहीं होता यहाँ आने पर कोई भी बंदी अपने आप को हीन नहीं समझे बल्कि अपने किए गए कार्यों का मंथन करें और यहां से निकलकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का प्रयास करें. उन्होंने सभी बंदियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की.

मौके पर एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण एवं ललन चौधरी ने कहा कि बारगेनिंग के तहत कोई भी बंदी अपने सजा को कम करने की अपील कर सकता है. मौके पर सहायक जेलर अभिषेक कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, जेल कर्मी राजीव कुमार पारा लीगल वॉलेंटियर रविन्द्र कुमार यादव सहित सैकड़ो बंदी मौजूद थे. इस जेल अदालत के अवसर पर कोई उपयुक्त आवेदन नहीं प्राप्त होने के कारण किसी भी मामले का निष्पादन नहीं किया जा सका. मौके पर मंडल कारा के बंदियों ने अपनी अपनी समस्याओं को सचिव गौतम कुमार के समाने रखा.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More