koderma News: उच्च न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर छात्रावास का किया गया निरिक्षण

कोडरमा: झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने अपनी टीम के साथ कोडरमा जिले के विभिन्न छात्रावास एवं लॉज का निरीक्षण किया।
इस दौरान सचिव गौतम कुमार ने कोडरमा जिले के कस्तूरवा गाँधी बालिका विद्यालय कोडरमा झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय डोमचांच, जवाहर नवोदय विद्यालय पुत्तो, कोडरमा, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, ज्ञानोदय विद्यालय, कोचिंग सेंटर, तिलैया डैम सहित दर्जनों होस्टल लॉज का निरीक्षण किया। प्राधिकार के सचिव ने छात्रावास के संचालक, वार्डन एवं विद्यालय के प्राचार्य से छात्रो की संख्या उन्हें मिलने वाली सुविधाएं खान पान की गुणवक्ता रहने और सोने की समुचित व्यवस्था शौचालय और स्नानागार की सफाई चिकित्सा सुविधा, बिजली और कमरे की स्थिति, मनोरंजन की व्यवस्था आगमन निकासी प्रक्रिया सी सी टीवी कैमरे की व्यवस्था और आगंतुक पंजी के बारे में विस्तृत जानकारी लीl
इस दौरान विद्यालय और छात्रावास के बच्चो से मिल कर संचालक द्वारा दी जा रही जानकारी के बारे में पूछताछ भी कियाl सुरक्षा के दृष्टिकोण से सी सी टीवी, अग्नि शमन यन्त्र, चहारदीवारी गार्ड और प्रवेश व निकासी की व्यवस्था का भी निरीक्षण कियाl इस क्रम में विद्यालय एवं छात्रावास के द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे विभिन्न पंजियो का भी निरीक्षण किया तथा पंजियो के न्याय सांगत संधारण के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिएl सचिव गौतम कुमार ने कहा की छात्रावास में छात्रो के सुविधा के अनुरूप आवश्यक सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करायी जायेl इसके साथ ही जिले के लॉज का भी निरीक्षण किया गया जिसमे रजिस्ट्रेशन पीने के पानी की व्यवस्था सी सी टीवी कैमरे की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था आगमन और निकासी व्यवस्था तथा लॉज का पंजीकारण भी देखा गयाl निरीक्षण के पश्चात सचिव द्वारा लॉज संचालको को पंजी को दुरुस्त करने और व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया गयाl मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, प्राधिकार के कर्मी रणजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थेl


