Koderma News: जनगणना 2026 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रहण

कोडरमा प्रखंड सभागार में जनगणना 2026-27 के सफल संचालन हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में एच.एल.ओ. ऐप के माध्यम से होगी, जिसमें पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी। अधिकारियों ने कर्मियों को नजरी नक्शा तैयार करने और गोपनीयता बनाए रखते हुए 33 प्रश्नों के साथ डेटा संग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

कोडरमा: सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनगणना 2026 के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुवात की गयी। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि एवं सी. ओ. कोडरमा द्वारा किया गया। उद्घाटन के समय सहायक चार्ज पदाधिकारी, सौरभ कुमार, नोडल पदाधिकारी रिजवान खान, पंकज कुमार, दिलीप कुमार यादव, मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार तिवारी, राज कमल द्विवेदी उपस्थित थे। सुपरवाइजर अजीत आजाद भी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि जनगणना 2027, दो चरणों में संचालित कि जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों कि गणना कि जाएगी। यह कार्य 16 मई 2026 से संभावित है। दूसरे चरण की जनगणना 2027 में की जाएगी। प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार स्व – गणना पद्धति की भी शुरुआत की  जा रही है। यह पद्धति व्यक्तियों को वेब पोर्टल के  माध्यम से अपनी जानकारी खुद प्रस्तुत करने कि सुविधा प्रदान करती है। स्व गणना 1/5/26 से 15/5/26 तक की जा सकेगी। प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि जनगणना 2027 में पहली बार एच. एल. ओ. ऐप का उपयोग किया जाएगा एवं डाटा का संग्रहण डिजिटल मोड में किया जाएगा। 

प्रशिक्षण में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया। सभी प्रगणकों को ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि उनको आबंटित मकान सूचीकरण ब्लॉक के प्रत्येक भवन, जनगणना मकानों और परिवार का दौरा करना है। सभी भवनों को नम्बर देना है तथा ऐप में प्रदान किए गए मानचित्र के आधार पर मकान सूचीकरण ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाना है। पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना, सभी आंकड़ों को सावधानी पूर्वक ऐप के माध्यम से अपलोड कर सिंक करना है। एक सुपरवाइजर के अंदर छ: से आठ प्रगणक कार्य करेंगे। सुपरवाइजर अपने सर्किल का नजरी नक्शा तैयार करेंगे और प्रगणकों के समस्या का समाधान करेंगे। जनगणना के दौरान सभी मकानों में नंबर दिया जाएगा। जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत प्रगणकों एवं प्रवेक्षक को मकानों में प्रवेश उनमें संख्या डालने एवं जनगणना सम्बन्धी प्रश्नों को पूछने का अधिकार धारा 8 एवं धारा 9 में दिया गया है। 

जनगणना के आंकड़ों को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी को नजरी नक्शा बनाने के विधि से अवगत करवाया। परिसर, भवन, जनगणना मकान, की अवधारणा से अवगत कराया। सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार, बेघर परिवार की विस्तृत जानकारी दि गई। प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि प्रथम चरण में कुल तैंतीस प्रश्न प्रगणकों द्वारा पूछे जाएंगे। प्रश्न पूछने समय सावधानी बरतनी चाहिए एवं नम्रता के साथ सभी व्यक्ति से प्रश्न पूछे जाने चाहिए। सभी परिवारों के सदस्यों से अपील कि जाती है कि जनगणना करने गए हुए पदाधिकारी को सहयोग करें।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More