KODERMA NEWS: जयनगर प्रखंड में कृषि मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

इस आयोजन ने किसानों को आधुनिक कृषि, जैविक खेती, जल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोडरमा: जयनगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, जयनगर में किया गया जिसमें उप विकास आयुक्त ऋतुराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, 20 सुत्री प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एलडीएम, कोडरमा जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं विशेषज्ञ के द्वारा किया। साथ ही प्रगतिशील किसान, कृषक मित्र, जन सेवक एवं अन्य कृषि कर्मी भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

मेले में मौसमी फसल, खाद्यान्न, जैविक खाद एवं विभिन्न प्रकार की तकनीकी कृषि पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रमुख रूप से निम्नलिखित फसलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन किए गए।पत्ता गोभी, आलू, टमाटर,  मिर्च, मटर, लौकी, कद्दू, अरहर, ब्रोकली बीट, गाजर, पपीता, अमरूद, मक्का इत्यादि अनेक प्रकार की सब्जियों एवं फलों  की प्रदर्शनी की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा दवा स्टॉल स्थापित किया गया। जहाँ पशुओं की देखभाल एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। चंदवारा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नर्सरी स्टॉल लगाया गया, जहाँ किसानों को उन्नत बीज एवं पौधों की जानकारी प्रदान की गई। जेएसएलपीएल द्वारा राजगीरा लड्डू, राजगीरा बिस्कुट एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

कुसुम योजना के तहत कृषकों को सोलर प्लेट एवं अन्य उन्नत कृषि उपकरण वितरित किए गए। कृषि मेले में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रही, जिन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन ने किसानों को आधुनिक कृषि, जैविक खेती, जल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More