Koderma News: शिव की धुन पर थिरके भक्त , झरनाकुंड से जल लेकर पहुंचे ध्वजाधारी धाम

भक्त 15 किलोमीटर तक रास्ते में कष्टों को झेलते हुए और बाबा का नाम लेते हुए भक्त चल रहे थे। कांवर पदयात्रा में श्रद्धालु झांकी में जीवंत शिव पार्वती के गीतों पर झूमते चल रहे थे।

कोडरमा: सावन की चौथी सोमवारी में झरनाकुंड से जल उठाकर लगभग एक लाख से अधिक की संख्या में भक्त शिव की धुन पर नाचते-गाते ध्वजाधारी धाम पहुंचे। सुहाने मौसम और रिमझिम बूंदों के बीच शिव के गगनचुंबी नारों के साथ ध्वजाधारी धाम पहुंच भक्तों ने 777 सीढ़ियां चढ़कर बाबा का अभिषेक किया। नगर के धार्मिक संगठन श्रीराम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में 26वां वर्ष पूरे होने पर निकली कांवर पदयात्रा ऐतिहासिक साबित हुई। झरनाकुंड से जल लेकर कांवरियों का जत्था सुबह 4 बजे से निकलना शुरू हुआ। लगातार 3 बजे दिन तक रांची-पटना रोड स्थित ध्वजाधारी धाम पहुंचकर बाबा भोले शंकर पर जलाभिषेक किया। पदयात्रा में बच्चे, बूढ़े नौजवान एवं महिलाओं में शिव भक्ति की जुनून देखने लायक थी। भक्त 15 किलोमीटर तक रास्ते में कष्टों को झेलते हुए और बाबा का नाम लेते हुए भक्त चल रहे थे। कांवर पदयात्रा में श्रद्धालु झांकी में जीवंत शिव पार्वती के गीतों पर झूमते चल रहे थे।

मोरियांवा, तिलैया बस्ती, चुटियारो, करमा और चाराडीह से भी अलग-अलग टोलियों के द्वारा झांकी के साथ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान करीब 8 घंटे तक झुमरीतिलैया से कोडरमा तक पूरा रांची-पटना रोड महिला-पुरुष श्रद्धालुओं से पटा रहा। भीड़ के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीराम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, अरविद चौधरी, पियूष सिंह, विक्की केशरी, लखन सिंह, राहुल सिंह, बबलु सिंह, राकेश कपसिमें, मनोज साव, राजेश कपसिमे, सत्येंद्र सिन्हा, विशाल भदानी, सुजय सिंह, अमित कुमार, राजेश कपसीमे, प्रदीप कसेरा, सतेंद्र सिन्हा, नितिन मिश्रा, बसंत गुप्ता, ज्योति पहाड़ी, अरविंद एकघरा समेत मंडल के कई सदस्य व अन्य लगे थे।

बनाए गए थे अस्थायी कंट्रोल रूम 

कोडरमा ध्वजाधारी धाम में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया था। कांवर पदयात्रा को लेकर डीसी ऋतुराज, एसपी अनुदीप सिंह, डीडीसी रवि जैन, एसडीओ रिया सिंह, डीटीओ विजय सोनी, एसडीपीओ अनिल कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, नगर प्रशासक अंकित गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पदयात्रा पर स्वयं नजर बनाये हुए थे। पदयात्रा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी के बालक एवं बालिका कैडर मुस्तैद दिखे। पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुबह 5 बजे के बाद से बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश करने पर रोक लगाई। पदयात्रा में बढ़ती भीड़ की वजह से रांची पटना रोड घंटों जाम रहा। 

कांवरियों के लिए पानी और मिठाई का वितरण

कोडरम। सावन के पवित्र महीने के आखिरी सोमवार में झरना कुंड से जल लेकर पैदल चलकर ध्वजाधारी पहाड़ तक जाने वाले कावरियो के लिए अहिवरण वंशज मोदी बर्णवाल के द्वारा जल एवं मिठाई की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रवीण मोदी, सचिव चंदन कुमार बर्णवाल, राजेश मोदी, अजय बर्णवाल, सूर्योदय मोदी, पंकज बर्णवाल, बिनोद मोदी, शंभू बर्णवाल, लक्ष्मी बर्णवाल, सुषमा सुमन, चंद्र लता बर्णवाल, पूनम बर्णवाल, विकास बर्णवाल, अजीत बर्णवाल, विक्रम कुमार बर्णवाल, अमित बर्णवाल, संजीव बर्णवाल, बीरेंद्र मोदी, सुनील मोदी, वरुण मोदी, प्रवीण कुमार , सूरज सौरभ, सकल देव मोदी, आनंद मोदी आदि ने शिरकत की।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More