Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

कोडरमा के चंदवारा प्रखंड स्थित गुड्डूटांड में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के बीच ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा यादव की पहल से गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। गांव के बुजुर्गों ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बेहतर होने और बच्चों की पढ़ाई सहित रोजमर्रा के काम में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कोडरमा: बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के उरवां पंचायत स्थित टोला गुड्डूटांड में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को राहत मिली। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा यादव की पहल से गांव में 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

बुधवार को गांव के सम्मानित बुजुर्गों ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से गुड्डूटांड के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति सुचारू होने के साथ-साथ घरेलू कार्यों, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों में भी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में 63 केवी के नए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव की पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह लगातार पहल की जरूरत है। उद्घाटन के अवसर पर गांव के सम्मानित बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से गुड्डूटांड में बिजली आपूर्ति की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी और ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत सुविधा मिल सकेगी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More