Koderma News: रोटरी क्लब ने विदेश से आए रोटेरियन अतिथियों का किया स्वागत सम्मान 

कार्यक्रम की शुरुआत में असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा एवं क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार ने इन दोनों का स्वागत मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया जहां उनके प्राचार्य शैलेंद्र सिंह एवं उनके बच्चों के द्वारा स्वागत गान के साथ उनका स्वागत किया उसके बाद उन्होंने रांची आई हॉस्पिटल का वर्णन किया

कोडरमा: रोटरी क्लब में इंग्लैंड से आए हुए रोशन जॉन और पूर्व अध्यक्ष ट्यूटोरियल पियानो का हुआ पूरे भारतवर्ष के रोटरी क्लब में दौरा हो रहे इसी क्रम में उन्होंने कोडरमा के आई हॉस्पिटल का भी भ्रमण किया हॉस्पिटल के कार्य पद्धति कार्य कुशलता एवं डॉक्टर संगीता प्रसाद की कार्यशैली से वह काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि रोटरी कोडरमा कई मामलों में काफी बेहतरीन कार्य कर रही है उनसे काफी क्लबों को सीखना चाहिए.

कार्यक्रम की शुरुआत में असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा एवं क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार ने इन दोनों का स्वागत मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया जहां उनके प्राचार्य शैलेंद्र सिंह एवं उनके बच्चों के द्वारा स्वागत गान के साथ उनका स्वागत किया उसके बाद उन्होंने रांची आई हॉस्पिटल का वर्णन किया. आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर पटेल सुरेश जैन एवं अध्यक्ष अमित कुमार ने इन दोनों का स्वागत किया तत्पश्चात रोटेरियन जॉन आई हॉस्पिटल का दौरा किया, एवं डॉक्टर के साथ मिलकर कई विशेष चीजों पर चर्चा की एवं रोटरी कोडरमा की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और अच्छा करने की शुभकामनाएं दी, संध्या पब्लिक मीट में क्लब के सभी सदस्यों के साथ उनकी एक बैठक आयोजित की गई सभा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार ने रोटेरियन जॉन का स्वागत किया एवं असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा रोशन को सम्मानित किया, आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष जयकुमार गंगवाल ने अतिथियों का स्वागत किया पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ने आई हॉस्पिटल के कार्य को विस्तृत रूप से सभा में प्रस्तुत किया मंच संचालन अजय अग्रवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेश दारूका ने दिया, क्लब के सदस्यों ने अतिथियों के साथ कई सवाल साझा किया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More