Koderma News: जिमखाना क्लब में टैलेंट शो के साथ रोटरी क्लब का फैमिली मीट संपन्न
2-1024x614.jpeg)
कोडरमा: रंगारंग कार्यक्रम टैलेंट शो के साथ रोटरी क्लब कोडरमा का फैमिली मीट जिमखाना क्लब में संपन्न हुआ। अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि परिवार के बिना जीवन अधूरा है। परिवार के सदस्य जब एक जगह संयुक्त रूप से मिलते हैं तब और अधिक ऊर्जा का संचार होता है। आपसी भाईचारा बढ़ता है मानसिक तनाव कम होता है। आज रोटरी परिवार के इस रंगारंग कार्यक्रम को आयोजित एवं सजाने का काम रोटरी यूथ विंग की महिला सदस्यों ने किया।
चेयर गेम, गायन, कविता, संगीत, नृत्य चुटकुला आदि टैलेंट शो के द्वारा सभी महिला पुरुष बच्चों ने अपनी प्रतिभा को लोगों के बीच रखा। लोगों को आनंदित किया। विजेताओं को रोटरी के पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। रोटरी विंग के सदस्य शैलेश दारूका मनीष पेड़ीवाल गौरांग पुजारा मनीष जैन प्रतीक जैन ईशान जैन सन्नी कुमार मनीष अग्रवाल राहुल मोदी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।
पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका सुरेश जैन कैलाश चौधरी कुमार पुजारा अजय अग्रवाल अमित कुमार सत्र 26 -27 के अध्यक्ष नवीन आर्य सुरेश सेठी कमल जैन अश्विनी राजगढ़िया डॉक्टर अलंकृता मंडल डॉक्टर रौनक महर्षि ने पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कार्यक्रम की बेहतरी की सराहना की। सबों ने कहा कि युवा जब किसी कार्यक्रम को अपने हाथों में लेते हैं तब वह कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल होता है समाज सेवा के क्षेत्र में युवा ही रोटरी के छवि को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संदीप सिन्हा ने किया।


