Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी कोडरमा नगर मंडल द्वारा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर तथा डोमचांच नगर मंडल द्वारा सन शाइन स्कूल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित थीं।
विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष संजय पासवान, डोमचांच नगर मण्डल अध्यक्ष सुजीत मेहता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिनहा, ओ बी सी मोर्चा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मण्डल प्रभारी महेश वर्मा, किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, डॉ के पी चौधरी, डोमचाँच प्रमुख सत्यनारायण यादव, सुनील बडगवे, अखिल सिन्हा, महेन्द्र यादव, अमरदीप कुमार, राजेश सिंह, प्रवीण पांडे, विजय निषाद, सुजीत सिन्हा, मनीष कुमार, विश्वनाथ सिंह, रवि राम, विजय निषाद, सूरज कुमार, ललन यादव, बंसी यादव, सुभाष कुमार यादव, राजा सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अभिषेक रंजन, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


