Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न

कोडरमा: प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु 20-बरकट्ठा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जयनगर प्रखंड के सभी BLA-2 का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को SIR-2026 की निर्धारित समय-सारिणी, ASSD सूची को अंतिम रूप देने एवं उसके प्रकाशन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में BLA-2 की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
बैठक में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य, आवश्यक प्रपत्रों के उपयोग तथा SIR के दौरान मान्य दस्तावेजों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने सभी BLA-2 से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है।


