Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया

कोडरमा स्थित रविंद्र भवन में बंगाली एसोसिएशन द्वारा रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कोडरमा : बंगाली एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को रविंद्र भवन में ठाकुर रामकृष्ण परमहंस गुरुदेव का 190 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर रामकृष्ण परमहंस गुरुदेव के अलावा मां काली व मां शारदे की तस्वीर के समक्ष प्रसाद व भोग लगाकर पूजा अर्चना किया गया।

जहां पुजारी हरि भट्टाचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। पूजा अर्चना में समाज की महिलाओं ने रामकृष्ण परमहंस पर आधारित गुरु वंदना “भव सागर तारण कारण है, रवि नंदन बंधन खंडन है, सरनागत किंकर करो भीत मने गुरुदेव दया करो दिनों जने” जैसे कई … भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मौके पर समाज की महिलाओं में इन्द्राणी पंडित, मनोरमा दास, चन्द्राणी सरकार, गायत्री दत्ता, मिली मित्रा, चैताली चट्र्जी, बलाका दास गुप्ता, पद्मा बनर्जी, उमा विश्वास,सीमा राय, माला चर्ट्जी, इती हालदार, रानी चक्रवर्ती, सुनिल देवनाथ, विभूती रंजन चक्रवर्ती, विमल चट्र्जी, आलोक सरकार, भ्रमर राय, एस.के. दत्ता, पवित्र बनर्जी, पी.के. चर्ट्जी, दाशरथी बनर्जी, असीत भट्टाचार्य, मानस बनर्जी, सपन डे, गौतम पाल सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More