कोडरमा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में बुधवार को पंचायतों में पोषण माह के अंतर्गत पांच सूत्री कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस बाबत बच्चों का मुंहजूठी (अन्नप्रासन) भी किया गया। उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ विजय हेमराज खलको ने सामूहिक रुप से किया। बीडीओ ने इस बाबत कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत समान होता है और जन्मजात बच्चों के लिए ये सर्वाधिक जरुरी है।
बीडीओ ने कहा कि मां के दूध में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जिसके कारण बच्चों में गुणात्मक विकास होता हे। प्रभारी सीडीपीओ विजय हेमराज खलको ने कहा कि बच्चे यदि स्वस्थ होंगे तो हमारा देश स्वस्थ होगा। देश व प्रदेश को स्वस्थ बनाने के लिए आंगनबाड़ी कर्मी पोषण माह को सफल बनाएं। हर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का अन्नप्रासन कार्यक्रम आहूेत किया जाय और गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को जागरुक किया जाय। इस बाबत मौजूद महिलाओं को गर्भावस्था, पौष्टिक आहार, अनीमिया की रोक-थाम, डायरिका के प्रबंधन के बारे में बताया गया।
इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों के अलग-अलग पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरुक किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं इसके उचित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावे जो प्लास्टिक उपयोग में लाया जा रहा है, उसे एक स्थान पर एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर आशा देवी, कमल कुमार, भरत किशोर, जल सहिया रूबी राणा, निकिता देवी, शकुंतला देवी, बसंती देवी, गुड़िया देवी सहित कई लोग मौजूद थे।