Koderma News: राज्य स्तरीय कबड्डी में चमके कोडरमा के खिलाड़ी, बालक वर्ग विजेता व बालिका वर्ग बनी उपविजेता

झुमरी तिलैया के होटल अशोका में ट्रॉफी व उपहार के साथ कबड्डी खिलाड़ी।

कोडरमा: जामताड़ा गांधी मैदान स्टेडियम में 02 से 04 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुई 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग विजेता बना वहीं बालिका वर्ग उपविजेता बनी और कोडरमा जिला का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन किया।

इस गौरवपूर्णक्षण और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के उपरांत कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा झुमरी तिलैया का अशोका होटल में खिलाड़ियों के लिए झारखंड कबड्डी चैंपियन सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा जिला खेल पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि विक्की सोनी, अजित भदानी डॉ उपेंद्र भदानी, ओम सोनी, संजय अग्रवाल, प्रदीप विसरिया, सिमरनजीत सिंह, धीरज जोशी, उमेश लोहानी, जितेंद्र तिगडेवाल, शनि मेहता, राजेश यादव, संतोष कुमार, राजू खान

वही कबड्डी एसोसिएशन से संरक्षक,संगीता शर्मा सुनील जैन,अध्यक्ष संदीप सिन्हा वरीय उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन विकास कुमार, सचिव धर्मेद्र सिंह, सह सचिव विजय साहू, जय गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष कुंदन राणा, आदित्य कुमार चंदन सिंह, अमिताभ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जय गोपाल शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर किया गया और झारखण्ड में पुरुष टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया,जबकि महिला टीम ने कड़े मुकाबले में महज एक अंक के अंतर से उपविजेता बनकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

कबड्डी एसोसिएशन ने बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को उपहार और एसोसिएशन का प्रतीक चिन्ह देखकर उन्हें सम्मानित किया और एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता को सहयोग करने और कबड्डी में शामिल खिलाड़ियों पर अपना आशीर्वाद बनाने के लिए धन्यवाद दिया। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी।एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा बंटी ने कहा वह दिन दूर नहीं जब कोडरमा के खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे।

सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कोडरमा के कबड्डी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है इसी तरह लगातार कड़ी मेहनत करते रहे। उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन ने आपने सम्बोधन में कहा कि कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन लगातार जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, जिसका सकारात्मक परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है उन्होंने कोडरमा जिला उपायुक्त व खेल पदाधिकारी से खिलाड़ियों को सहयोग करने की मांग किया ताकि आने वाले समय में कोडरमा के खिलाडी को बेहतर प्रशिक्षण मिले वे भविष्य में देश के लिए खेल सके। वही संगीता शर्मा,सुनील कुमार जैन विजय साहू ने कबड्डी खेल प्रेमियों से मिट्टी के इस खेल पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना की बात कही।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More