अभी कुछ दिन और सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, मानसून में देर

रांची: अभी और सताएगी झुलसाने व बेचैन करने वाली गर्मी। राहत के लिए करना होगा कुछ दिनों का इंतजार। बहरहाल गर्मी कम होने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि प्री- मानसून बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, अब ये खत्म होने को है। लोग भी इसी को लेकर आशान्वित हैं, कि जल्द राहत मिले व इंद्रदेव की कृपा हो।
आदमी के साथ- साथ जानवरों व किसानों को भी खेती करने के लिए इस आकाशमार्ग से आनेवाले पवित्र जल का इंतजार है। लेकिन, फिलहाल मॉनसून तरसा रहा है। आमतौर पर एक जून को केरल के तट पर दस्तक देने वाला मॉनसून अब तक इस दक्षिणी राज्य में नहीं पहुंचा है। अनुमान है, कि दो दिन बाद यानी 8 जून को यह केरल में दस्तक देगा। केरल पहुंचने में मॉनसून की देरी की वजह से देश के अन्य राज्यों में भी देर से बारिश शुरू होगी। संभावना जतायी जा रही है, कि अपने झारखंड में 18- 20 जून के बीच मॉनसून दस्तक दे सकता है, लेकिन केरल के तट पर पहुंचने में विलंब की वजह से मॉनसून के झारखंड आने में भी एक सप्ताह की देरी होगी। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ए वदूद का कहना है कि इस बार प्रदेश में सामान्य बारिश का अनुमान है। झारखंड में 96 फीसदी बारिश हो सकती है, जिसमें 5 फीसदी की कमी या अधिकता हो सकती है। जबकि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र व स्काईमेट द्वारा भविष्यवाणी की है कि इस बार सामान्य से कम बारिश होगी।
[URIS id=9499]

