झारखंडी महापुरुषों को इतिहास में नहीं मिला यथोचित स्थान: राज्यपाल

दुमका: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है, कि हूल दिवस केवल संताल परगना, झारखंड में नही, बल्कि पूरे देशभर में धूमधाम से मनाना चाहिए। संताल परगना में इस धरती के महानायक सिद्धो-कान्हू, चांद- भैरव, फूलो-झानो को लोग विशेष रूप से याद करते हैं और इसे 1857 स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मानी गई है, लेकिन 30 जून 1855 में साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई का बिगुल बजा था, लिहाजा इतिहास को एक बार फिर से लिखने की आवश्यक्ता है। राज्यपाल सह कुलाधिपति 164वें हूल दिवस के मौके पर सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आहूत कार्यक्रम का संबोधित कर रहीं थीं।

[URIS id=9499]

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के अतिथियों का स्वागत किया। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित दिग्घी में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि सिद्धो-कान्हु ने ‘‘करो या मरो’’ का नारा दिया था। इन्होंने लोगों को मानव संपदा के लिए जागरूक किया था। जिस प्रकार सीमा पर सेना देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने आम जनता को भी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने के लिये प्रेरणा स्रोत बनने कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, कार्यालयों में हूल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत-संगीत के माध्यम से इनकी वीर गाथाओं का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन किसी भी संस्थान के लिए महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपील की, कि आप जहां भी जाएं, वहां अपनी छवि बिखेरें। कहा कि विवि को सिर्फ डिग्री देने का स्थान नहीं बनाना चाहिए, अपितु इसके माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला प्रशासन व विवि प्रशासन मिलकर इसे नई ऊंचाई पर ले जाने को प्रयासरत हैं। उन्होंने यहां कि बेहतर कार्य के लिए साझा योगदान की जरुरत है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, डीडीसी वरुण रंजन, एसपी वाई एस रमेश मौजूद थे। इस मौके पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘‘काॅफी टेबल बुक’’ का विमोचन किया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More