Jharkhand Weather: 16 जिलों में दो दिन तक छाए रहेंगे आंशिक बादल

झारखंड में 16 जिलों में 17 और 18 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी। 18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 19–20 अक्टूबर को फिर से बादल छाने के आसार हैं। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चाईबासा में अधिकतम 34°C और लातेहार में न्यूनतम 17.3°C तापमान दर्ज किया गया।

रांची: 16 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे उनमें राज्य के मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, धनबाद, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा राज्य के पश्चिमी जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल हैं।

18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को फिर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। वहीं विभाग ने अगले पांच दवर्ष नों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बड़े बदलाव की संभावना से इंकार किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 34 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में हल्की ठंड रही दोपहर में धूप में तल्खी महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.6, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More