Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र के पहले दिन हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

रांची में षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन की शुभकामनाएं दीं।

रांची: षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मॉनसून सत्र के दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे।

विधानसभा के प्रथम दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन को लेकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर इस सत्र में चर्चा होने की संभावना है.

 
 
 
लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More