Jharkhand News: रांची में आयोजित होने जा रहा है “द हाईवे फैशन वीक – सीजन 9”

“द हाईवे फैशन वीक सीजन-9” का आयोजन रांची में किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन अपने भव्य स्वरूप और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति के साथ रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के नामचीन मॉडल्स एवं डिजाइनर्स हिस्सा लेंगे।

रांची: जे.एम.जी. के तत्वावधान में “द हाईवे फैशन वीक सीजन-9” का आयोजन रांची में किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिम्मी मॉडल्स ग्रुप पिछले आठ वर्षों से पूरे भारत में इस प्रतिष्ठित फैशन शो का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी यह आयोजन अपने भव्य स्वरूप और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति के साथ रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के नामचीन मॉडल्स एवं डिजाइनर्स हिस्सा लेंगे।
द हाईवे फैशन वीक सीजन-9” के लिए ऑडिशन रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, कांके रोड स्थित “ऑन द रॉक्स”, रॉक गार्डन में संपन्न हुआ। इस ऑडिशन में कुल  68 मॉडल्स ने हिस्सा लिया।
ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका 
उदय साहू, जिम्मी गुप्ता, डॉ डेज़ी सिन्हा, अलीशा गौतम, डॉ मेहुल प्रसाद, प्रीत भाटी, अरुण गुर्जर, सत्यजीत सिंह ने निभाई।
कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के अनुसार, इस बार द हाईवे फैशन वीक में झारखंड के प्रतिभाशाली मॉडल्स एवं डिजाइनर्स को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मॉडल्स व डिजाइनर्स के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। हाईवे थीम पर आधारित इस शो में रैंप को विशेष रूप से “हाईवे” का स्वरूप दिया जाएगा, जिस पर मॉडल्स अपने अंदाज़ और प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
ज्ञात हो कि द हाईवे फैशन वीक सीजन-8 का सफल आयोजन नोएडा फिल्म सिटी में किया गया था, जिसे फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सराहा था। उसके बाद से ही सीजन-9 के लिए टीम की तैयारियाँ लगातार जारी हैं।
इस बार शो में नए और उभरते हुए डिजाइनर्स के नवीनतम कलेक्शन को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। शो को पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी चल रही है।
द हाईवे फैशन वीक अब तक देश के विभिन्न महानगरों में अपनी चमक बिखेर चुका है और अब झारखंड की राजधानी रांची में इसका आयोजन स्थानीय फैशन इंडस्ट्री के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। शो की टीम का कहना है कि आने वाले वर्षों में इस इवेंट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के बाहर भी आयोजित करने की योजना है।
पिछले आठ सीजन के दौरान इस मंच से कई मॉडल्स और डिजाइनर्स को नया मुकाम मिला है। द हाईवे फैशन वीक सीजन-9 भी उसी परंपरा को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More