झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे

Jharkhand IAS Transfer 2026: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 36 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना कर दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव का असर जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य, उद्योग, वित्त, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों तक देखने को मिलेगा। आदेश के मुताबिक कुछ जिलों में उपायुक्त स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी सूची में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कई अधिकारियों को सचिवालय और विभागीय स्तर पर नई भूमिका सौंपी गई है।
file:///C:/Users/Welcome/Downloads/IAS%20Notification%20no.3137%20dated%2022-05-2026%20.%20(1).pdf
स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शशि प्रकाश झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि स्वास्थ्य प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिला प्रशासन में हुए बदलावों के तहत गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा का उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं, देवघर के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, उद्योग, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, कृषि और पेयजल विभागों में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। सरकार ने कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार देकर प्रशासनिक कामकाज को और तेज करने की कोशिश की है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने, विभागीय समन्वय मजबूत करने और राज्य में विकास योजनाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वैसे भारतीय प्रशासनिक फेरबदल का पुराना नियम भी यही है: फाइल वही रहती है, नेमप्लेट बदल जाती है।
मुख्य बिंदु:
- झारखंड में 36 IAS अधिकारियों का तबादला
- कई विभागों में नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार
- गढ़वा, देवघर समेत कई प्रशासनिक पदों पर बदलाव
- स्वास्थ्य, IT, उद्योग, वित्त और पर्यटन विभाग प्रभावित
- 22 मई 2026 को जारी हुई अधिसूचना


