झारखंड सरकार सवर्ण विरोधी हो गयी, ठेके में आरक्षण का फैसला वापस ले : भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा

योजनाओं में जाति के आधार पर आरक्षण दुर्भाग्यपूर्ण फैसला
रांची: अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ बिलटू ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश के 25 करोड़ तक के योजनाओं में जाति आधारित आरक्षण देने वाली हेमंत सरकार का यह फैसला किसी तालिबानी फैसले से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा पूरे झारखंड प्रदेश में हेमंत सरकार को चारों और से घेरेगी. हेमंत सरकार के सवर्ण विनाशक फैसला के खिलाफ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन, अनशन, विधयकों की घेराबंदी, सांसदों का घेराव, रांची मुख्यालय से ले कर गांव-गांव तक किया जाएगा।
संजीव सिंह ने कहा कि सवर्ण मोर्चा समाज के हक को इस सवर्ण विरोधी सरकार के पैरों तले रौंदने नहीं देगा। सवर्ण समाज को राजनीतिक साजिश के तहत गरीब फटेहाल, बेरोजगार बनाने पर यह सरकार आतुर है. ज्ञात हो कि पूर्व भाजपा सरकार ने भी 10 प्रतिशत इडब्ल्यूएस आरक्षण जिला नियुक्ति पर रोक लगा दी थी.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपना आदेश वापस ले अन्यथ सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में सभी जातियों को समान अधिकार व अवसर मिलना चाहिए.


