– बांग्लादेशी घुसपैठियों व धर्मांतरण को लेकर प्रदेश असुरक्षित
रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि झारखंड को बांग्लादेशी घुसपैठियों के अलावे ईसाई धर्मांतरण से खतरा है। प्रदेश असुरक्षित है, इसलिए झारखंड सरकार जल्द से जल्द यहां एनआरसी लागू करे। परांडे शुक्रवार को राजमहल में चल रहे विश्व हिंदू परिषद् पटना क्षेत्र के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में बोल रहे थे।
श्री परांडे ने कहा कि झारखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों के निरंतर घुसपैठ के कारण साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद जैसे जिलों में जनसंख्या असंतुलित हो गयी है। यह देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन रहा है। लव जिहाद के माध्यम से अनेक हिंदू लड़कियों को नगरीय तथा जनजातीय क्षेत्रों से भगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दो दिनों पूर्व ही नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के वाइस चेयरमैन जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को केरल में चल रहे गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने हजारों ईसाई लड़कियों के लव जिहाद के संकट को इस्लामिक आतंकवाद से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज भी देश के विभिन्न हिस्सों से गोवंश की अवैध तस्करी और कत्ल सरेआम चल रहा है। कहा कि इस पूरे मामले पर सरकार को एकजुटता के साथ एक्शन लेने की जरुरत है।