झारखंड में कोरोना के चार नए मामले, हिंदपीढी में तीन और संक्रमित मिले

रांची : झारखंड में आज कोरोना के चार नए मामले मिले हैं. इनमें रांची के हिंदपीढी इलाके में तीन लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि एक मामला सिमडेगा जिले का है. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 39 हो गयी है. आज का केस मिलाकर अबतक सिमडेगा में दो मामले हुए हैं और इनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है.
रांची में अबतक कोरोना पीड़ितों की संख्या 21 तक पहुंच गयी है. झारखंड के दो जिलों रांची व बोकारो में अधिसंख्य कोरोना के मामले मिले हैं. इनके अलावा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद व सिमडेगा जिले में भी कोरोना पीड़ित मिले हैं.


