चक्रधरपुर: बुधवार को प्रखंड के हिजिया में दो दिवसीय छऊ नृत्य महोत्सव के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा ने कहा कि छऊ नृत्य हमारे क्षेत्र का काला एवं संस्कृति का धरोहर है। छऊ नृत्य राजघराने के जमाने से होता आ रहा है व इसमें कई रहस्य समाहित हैं। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बिरजु खंदाईत ने भी इस बाबत अपने विचार रखे।
[URIS id=9499]
उन्होंने आहवान किया कि यदि जनता विधानसभा चुनाव में पार्टी को मौका देती है तो बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता बुधराम लागोरी, चामरू मेलघंडी, सानगी जोंको, जोंको मोती सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में खासतौर पर राधा-कृष्ण मिलन, रास लीला, दोपहर युग, नीला सीता चोरी, बंसी चोरी जैसे नृत्य प्रस्तुत किये गये। इस बाबत सैंकड़ों की तादात में लोग मौजूद थे।